उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरूवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी गुप्ता के अनुसार दिन में बदली का असर रहेगा। बीच-बीच में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की सम्भावना है। पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की भी होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसर गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493