लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार देर रात आई आंधी और हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि बुधवार को भी आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और धूप और गर्मी से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में मंगलवार को लखनऊ सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ ही सामान्य बारिश भी दर्ज की गई। इससे वायुमंडल में थोड़ी नमी आई है जिससे गर्मी व तेज धूप से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25.1 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath