उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाको में सुबह आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे उमस बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली के बीच धूप निकलेगी। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी। कई जिलों में बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 26.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493