उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ,10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर दिखाई देगा। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद हैं। हालांकि पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिन में तेज धूप भी निकलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, बनारस का 22़1 डिग्री, इलाहाबाद का 19 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493