लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। हालांकि धूप और बदली के बीच बारिश की संभावना नहीं के बराबर ही है।
लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। हालांकि धूप और बदली के बीच बारिश की संभावना नहीं के बराबर ही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख रहेगा और आंशिक बदली के साथ दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। बूंदाबांदी की संभावना नही है, लेकिन ठंड हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 11.5 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath