उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही आंशिक बदली छाई हुई है।

मौमस विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर बूंदाबादी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धूप के साथ ही मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेगी लेकिन बदली के असर की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 24.3 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493