उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही आंशिक बदली छाई हुई है।

पूर्वाचल के कुछ जिलों में सुबह बारिश भी हुई, जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव की गुंजाइश नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26़ 7 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद 26़ 3 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493