लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप और छांव के बीच हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप और छांव के बीच हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में कभी धूप तो कभी बदली छाई रहेगी। दिन में बारिश भी होने की सम्भावना है। वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किये जाने का अनुमान है, जिससे उमस और बढ़ेगी। मानसून की रफ्तार धीमी होने से बारिश रुक-रुककर होती रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और झांसी का 24.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 23 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस
dharmpath.com dharmpath