उप्र में आंशिक बदली, बारिश के आसार

लखनऊ, 8 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की से लेकर भारी बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, इलाहाबाद में 24.5 डिग्री, गोरखपुर में 23.4 डिग्री, कानपुर में 24 डिग्री और झांसी में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493