उप्र में आंशिक बदली, बूंदबांदी के आसार

लखनऊ, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखायी दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को मौसम का यही रुख बना रहेगा और हल्की बारिश होने की भी सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाये रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बनी रहेगी। दिन में कई जिलों में बदली का असर रहेगा।

गुप्ता ने बताया कि वायुमंडल में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की वजह से चक्रवाती स्थिति का निर्माण हो रहा है। इससे उम्मीद है कि बुधवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493