उप्र में आंशिक बदली

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर बदली छाई है। मौसम विभाग ने दिन में बूंदाबांदी की संभावना जताई है, हालांकि साथ ही यह भी कहा कि उमस और गर्मी जारी रहेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में आंशिक तौर पर बदली रहेगी। आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज किए जाने से उमस में और इजाफा होगा। दिन में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.6 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493