उप्र में आंशिक बदली

लखनऊ, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही हल्की बदली छाई हुई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। लखनऊ सहित कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24.1 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493