उप्र में आंशिक बादल छाई, उमस बढ़ी

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में धूप और छांव के बीच उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की सम्भावना कम ही है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार शनिवार को लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में मौसम की परिस्थतियों में कोई खास बदलाव आने की सम्भावना नहीं है। दिन में कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आद्र्रता का स्तर 70 से 90 फीसदी के बीच रहने की संभावना है, जिससे उमस रहेगी। 20 जुलाई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में हल्की बारिश या बूंदाबांदी ही हो सकती है।

इस महीने अधिक बारिश होने की सम्भावना कम ही है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493