लखनऊ, 2 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आंशिक तौर पर बदली छाए रहने और बारिश होने की उम्मीद जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा। गर्मी व उमस में इजाफा होगा। दिन में कई जगहों पर सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath