उप्र में उमस भरी गर्मी, कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद

लखनऊ,11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है और उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, जबरदस्त गर्मी, उमस के चलते सूबे में कई स्थानों पर अगले दो दिन तेज हवाएं चलने व गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

लउनऊ में आंधी-पानी की संभावना कम है। अभी उमस भरी गर्मी से भी निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, गोरखपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री, अलीगढ़ का 38 डिग्री, आगरा का 41 डिग्री, फिरोजाबाद का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493