उप्र में उमस भरी गर्मी, बारिश की संभावना

लखनऊ,1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान जरूर कुछ लुढ़क गया है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। लखनऊ का सोमवार को न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन जुलाई तक बारिश और आंधी तूफान जैसे हालत बने रहेंगे। सोमवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। बिजली कड़कने और गरज के साथ तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार को अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 33 डिग्री, मथुरा 34 डिग्री और झांसी का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को सुबह बारिश होने से मौसम थोड़ा राहत देने वाला जरूर हुआ था, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप के कारण उमस से लोग बेचैन होने लगे।

रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 42 से 36 डिग्री तक पहुंच गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493