उप्र में एक अप्रैल से सस्ती होगी अंग्रेजी शराब

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी शराब के शौकीनों को अब अपने ब्रांड पर कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। राज्य में पहली अप्रैल से लागू हो रही नई आबकारी नीति के तहत जहां एक ओर अंग्रेजी शराब सस्ती हो जाएगी।

शराब विक्रेताओं के संगठन लखनऊ शराब एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि उप्र के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि नई आबकारी नीति लागू होने पर अंग्रेजी शराब महंगी होने के बजाय सस्ती होने जा रही है।

मौर्य के मुताबिक, इसकी वजह हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर हो रही अंग्रेजी शराब की तस्करी है। इसको रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। इससे अंग्रेजी शराब की कीमतों में करीब 25 फीसदी की कमी आ जाएगी।

अंग्रेजी शराब के लोकिप्रय ब्रांड के क्वार्टर 50 से लेकर 250 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे। इसी क्रम में बीयर के लोकप्रिय ब्रांड की बोतल पर 10 रुपये की कमी आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493