उप्र कांग्रेस कमेटी (श्रम प्रकोष्ठ) के चेयरमैन इरशाद अली ने बातचीत में कहा कि योगी रोजाना घटित होने वाली घटनाओं पर सिर्फ बयान देकर संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन प्रदेश की निरीह व ठगी हुई जनता का आज जीना दूभर हो रहा है। यहां तक कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी आज सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को वास्तव में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की चिंता है, तो अपने संरक्षण में पल रहे अराजक तत्वों को सबसे पहले प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था से दूर करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath