मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ उत्तर प्रदेश में कर मुक्त हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यह घोषणा की।
अखिलेश ने ट्विटर पर यह खबर साझा की।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आगरा में फिल्माई गई ‘निल बटे सन्नाटा’ की कहानी ने दिल छू लेने वाली है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में कर मुक्त है।”
इससे उत्साहित स्वरा ने साझा किया कि उम्मीद है कि यह खबर फिल्म देखने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।
अभिनेत्री ने कहा, “मैं इस खबर के लिए बहुत आभारी और उत्साहित हूं कि राज्य सरकार ने फिल्म को कर मुक्त योग्य पाया, मुझे उम्मीद है कि अब बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने के लिए प्रेरित होंगे।”
आनंद एल राय और अजय राय द्वारा निर्मित फिल्म में रत्ना पाठक, पंकज त्रिपाठी और रिया जैसी अभिनेत्री प्रमुख भूमिका में हैं।
यह फिल्म तमिल रीमेक ‘अम्मा कणक्कु’ के साथ शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath