उप्र में केंद्रीय दल का दौरा आज से

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मौसम की मार से बेहाल किसानों का हाल जानने के लिए केंद्र सरकार का एक दल बुधवार से उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। दल 10 अप्रैल तक प्रदेश के प्रभावित जिलों का दौरा करेगा। दल की अगुवाई केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव डा. ए.के. भूटानी कर रहे हैं।

प्रभावित जिलों का दौरा तेजी से करने के लिए केंद्रीय दल को तीन टीमों में बांटा गया है।

पहली टीम बुंदेलखंड के झांसी व चित्रकूट मंडल के सर्वाधिक प्रभावित जिलों-जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा व झांसी का दौरा करेगी। दूसरी बरेली और मुरादाबाद मंडल के सर्वाधिक प्रभावित जिलों शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, बरेली व संभल में जाएगी।

तीसरी टीम लखनऊ और कानपुर मंडल में ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा और कन्नौज में खेती को हुए नुकसान का आकलन करेगी।

केंद्रीय दल बारिश और ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित हुए मथुरा और आगरा जिलों का बाद में दौरा करेगा। जिलों के दौरे के बाद केंद्रीय दल 10 अप्रैल को मुख्य सचिव के साथ फिर से बैठक करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493