उप्र में कैंसर पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

लखनऊ, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में ब्लड कैंसर से पीड़ित एक नाबालिग के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दुष्कर्म के बाद नाबालिग को बेसुध छोड़कर भाग खड़े हुए। पीड़िता ने एक राहगीर से मदद मांगी लेकिन राहगीर ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई।

पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों वीरेंद्र यादव (45) व सुमित (20) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी शुभम यादव (18) फरार है। वीरेंद्र पांच बच्चों का पिता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के मुताबिक, पीड़िता के पिता ट्रांसपोर्टर हैं। लड़की को पांच साल से ब्लड कैंसर है, जिसका केजीएमयू में इलाज चल रहा है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे की तलाश चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493