लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।
लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी लेकिन तापमान में माामूली कमी दर्ज की जाएगी। वायुमंडल में विक्षोभ की स्थिति होने की वजह से दिन में हल्की बदली भी दिखाई देगी। अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19.3 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath