उप्र में कोहरा छाया, तापमान में मामूली गिरावट

लखनऊ, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को दिन में दोपहर के बाद धूप निकलेगी और कोहरे का असर कम होगा। अगले सप्ताह से कोहरा और ठंड बढ़ने की सम्भावना है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार हालांकि पूर्वाचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 19 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री और बनारस का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493