उप्र में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 8 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, मंगलवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। दिन में हल्की धूप रहेगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, झांसी का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493