उप्र में कोहरे का असर, तापमान में मामूली गिरावट

लखनऊ, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर बना हुआ है। कोहरे की वजह से सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे के और बढ़ने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर रहेगा और दोपहर के बाद धूप खिलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेलिसयस के आसपास रहने का अनुमान है।

गुप्ता के मुताबिक कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसकी वजह से सड़क यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, वाराणसी का 9.5 डिग्री, इलाहाबाद का 8 डिग्री और झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493