उप्र में कोहरे का असर, रेल सेवाएं प्रभावित

लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरे की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है।

लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरे की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे में और वृद्घि होने की संभावना है। हालांकि लखनऊ में धुंध ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह घने कोहरे का असर रहा। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के साथ ही पश्चिमी उप्र के कई जिलों में दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई। कोहरे का असर अगले सप्ताह से और बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुृर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.7 डिग्री सेिंल्सयस दर्ज किया गया।

कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे की वजह से दर्जनभर रेलगाड़ियां अपने नियत समय से घंटे की देरी से चल रही हैं। लखनऊ-छपरा, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

मौसम विज्ञानी ध्रुवसेन सिंह के मुताबिक, कोहरे का असर रहेगा। इसकी खास वजह यह है कि वायुमंड़ल में प्रदूषक तत्वों का घनत्व बढ़ गया है। सरकार को स्मॉग से बचने के लिओ निर्माण कार्यों पर रोक लगानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493