उप्र में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

लखनऊ, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर इसका असर पड़ा है।

कोहरे का ज्यादा असर पूर्वाचल व पश्चिमी उप्र के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। सहारनपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर दिखाई देगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। पछुआ हवाओं की वजह धूप होने के बावजूद ठंडक का अहसास होगा। अगले सप्ताह से कोहरे का असर और गहरा होगा और तापमान में कमी आएगी।

गुप्ता के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। लखनऊ का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। सहारनपुर का न्यूनतम तापमान शनिवार को छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11़1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 13.3 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493