लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्घि दर्ज की किए जाने की सम्भावना है।
गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सिस के आसपास रहने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि 21 व 22 अप्रैल को बूंदाबांदी होने की सम्भावना है और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में उमस में और इजाफा होने की उम्मीद है और रात का न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath