फिलीस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी एवं अब्बास के सहयोगी नाबिल अबू ने आधिकारिक बयान में कहा कि ट्रंप के साथ होने वाली बैठक में राष्ट्रपति अब्बास व्यापक शांति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे।
अबू ने कहा, “राष्ट्रपति अब्बास अपने समकक्ष ट्रंप को बताएंगे कि क्षेत्र और पूरे विश्व में शांति और सुरक्षा हासिल करने में व्यापक शांति की अहम भूमिका होगी।”
अब्बास के अमेरिका दौरे से पहले फिलीस्तीन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचेगा। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद 10 मार्च को अब्बास को फोन किया था।
dharmpath.com dharmpath