लखनऊ , 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर धूप निकली हुई है।
तेज हवाएं चलने से उमस और गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में धूप और बदली का दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर सामान्य तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22़1 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath