उप्र में गर्म हवाओं ने बढ़ाई गर्मी

लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में तेज गर्म हवाएं चलने से गर्मी व उमस में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा होगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस में भी इजाफा होगा।

गुप्ता ने कहा कि आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, झांसी का 25.7 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और आगरा का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493