लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन और गलन बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हवाओं का दौर बरकरार रहने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, हालांकि कहीं-कहीं धुंध का असर दिखाई देगा। 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे गलन बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनमत तापमान 5.6 डिग्री, कानपुर का छह डिग्री, इलाहाबाद का 6.8 डिग्री, झांसी का सात डिग्री और गोरखपुर का पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath