लखनऊ, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में शनिवार को सुबह से ही गुनगुनी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में गुनगुनी धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट आ सकती है। लखनऊ के अलावा पूर्वाचल के अधिकांश जिलों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 18.9 डिग्री, इलाहाबाद का 20.5 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath