उप्र में घनी बदली छाई

लखनऊ , 8 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है, जिससे उमस में बढ़ सकती। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कभी-कभी धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493