उप्र में घिरे बादल, बारिश के आसार

लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई, इन इलाकों में सोमवार को भी घने बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और बारिश होने की तथा तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण लखनऊ तथा पास के जिलों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया, जिससे रविवार दोपहर बाद झमाझमा बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, 13 व 14 अप्रैल को भी बादल घिरने के साथ राजधानी तथा पास के जिलों में बूंदा-बांदी होगी। आसमान में बादलों की आवाजाही 15 अप्रैल तक जारी रहेगी और 16 को आसमान साफ रहेगा।

उन्होंने ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पहले जम्मू कश्मीर के ऊपर असर दिखाते थे, लेकिन इस बार इसका असर उत्तर प्रदेश में दिख रहा है, जिससे बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, इलाहाबाद का 18़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 16 डिग्री, कानपुर का 15 डिग्री और झांसी का 15़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493