उप्र में चिलचिलाती धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के आसपास के जिलों में सुबह से ही निकली चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। ड्राय वेदर कंडीशन सक्रिय होने के बाद उमस में और इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा रविवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 25.8 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493