उप्र में चिलचिलाती धूप, तापमान बढ़ा

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाके में गुरुवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने तथा लू चलने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौमस विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर का 25.7 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 26.4 डिग्री और बांदा का 29 डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493