उप्र में चोटी कटने की घटनाएं बढ़ीं, पुलिस अलर्ट

लखनऊ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश के कई राज्यों में कथित तौर पर महिलाओं की चोटी काटने की दहशत उप्र के कई जिलों में फैल गई है। शासनाधिकारी अब इसे लेकर सतर्क हो गए हैं। उप्र के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इस बाबत सतर्क रहने की सलाह दी है और इस तरह की अफवाहों से निपटने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की बात कही है।

महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह अब आगरा, मुथरा, अलीगढ़ हाथरस होते हुए इटावा-कन्नौज तक पहुंच गई। शुक्रवार देर रात तक लगभग पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं दर्ज की गई। भ्रम की स्थिति पैदा होने के बाद पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अफवाहों से सावधान रहने को कहा है।

ज्ञात हो कि आगरा का मुटनई वह गांव हैं, जहां इस अंधविश्वास की पहली शिकार एक महिला हुई थी। उसे बुधवार को आसपास के लोगों ने चुड़ैल बताकर मार डाला गया था।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि शरारती तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इस मामले पर नजर रख रही है। दूसरे राज्यों से यह अफवाह फैली है। सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493