उप्र में छात्राएं सीखेंगी ‘गुड टच-बैड टच’

सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर सभी परिषदीय स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा के इंतजाम कराने को कहा है। इसमें कहा गया है कि अक्सर छात्राएं स्कूल के रास्ते में खुद को असहज महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार छेड़खानी और बदसलूकी से परेशान होकर छात्राएं स्कूल आने से ही परहेज कर जाती हैं। लिहाजा, ऐसी छात्राओं की सूची तैयार की जाए, जिनकी उपस्थिति पहले शत-प्रतिशत थी, मगर बाद में उन्होंने स्कूल आना बंद कर दिया। शिक्षिकाओं को इन छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें स्कूल वापस लाने को कहा गया है।

इसके अलावा छात्राओं को जागरूक करने के लिए परिषदीय स्कूलों की दीवारों पर महिला हेल्पलाइन और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबरों को भी सार्वजनिक कराया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालयों की है। शिक्षिकाओं को भी कहा गया है कि वह ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करें कि छात्राएं नि:संकोच अपनी समस्या बता सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493