लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यहां झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार व शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त, गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath