लखनऊ /सीतापुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार की सुबह अखबार से एक लदी वैन हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर सीतापुर की तरफ से आ रही एक वैन सरैयां गांव के पास अनियंत्रित होकर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। वैन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वैन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और जोरदार धमाके के साथ वैन पलट गई।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चालक अरुण कुमार शुक्ल सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath