उप्र में ठंड से 12 लोगों की मौत

लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली है। हालांकि ठंड की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस सप्ताह तक मौसम का यही रुख रहने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी लेकिन सर्द हवाओं की वजह से गलन बरकरार रहेगी। ठंड के मामले में लखनऊ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 2़6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार धूप निकलने की वजह से पारे में वृद्घि दर्ज की जाएगी लेकिन यह सामान्य से नीचे ही दर्ज किया जाएगा। वायुमंडल में 100 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गयी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट के साथ ही घने कोहरे का असर भी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, कानपुर का 6 डिग्री, बनारस का 6.8 डिग्री, इलाहाबाद का 9 डिग्री और झांसी का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जिलों में कुल 12 लोगों की मौतें हुई हैं लेकिन अधिकारियों का हालांकि कहना है कि यह मौतें ठंड की वजह से नही हुई हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493