उप्र में डेंगू का कहर, सपा परिवार में खेल रही शतरंज : रालोद

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा, “प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं सरकार अपने परिवार में शतरंज खेल रही है।”

वहीं, पार्टी नेता ओंकार सिंह ने कहा कि सरकार के मंत्री, अधिकारी धन की बंदरबांट के चक्कर में जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

रालोद के प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संतोष यादव, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, बी.एल. प्रेमी, अम्बुज पटेल व आदित्य सिंह भी शमिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493