उप्र में डेंगू के 1105 मामले

लखनऊ, 4 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक कुल 1138 मरीज डेंगू से प्रभावित हैं। राज्य की प्रयोगशालाओं से प्राप्त रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है।

लखनऊ, 4 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक कुल 1138 मरीज डेंगू से प्रभावित हैं। राज्य की प्रयोगशालाओं से प्राप्त रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के समस्त सरकारी अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा स्थानीय नगर निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्रों की साफ-सफाई तथा फागिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीएमओ को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जनपदों में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं। अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, ताकि इस गंभीर बीमारी से किसी की मौत न होने पाए।

उन्होंने सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती डेंगू मरीजों के इलाज मंे किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिन चिकित्सालयों में डेंगू के मरीज अधिक सख्या में भर्ती हो रहे हैं, वहां शैय्याओं की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

सिन्हा ने बताया कि डेंगू ज्वर की रोकथाम के लिए शहरों तथा गावों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समस्त सीएमओ से कहा गया है कि विशेष अभियान चलाकर जनमानस को डेंगू से बचाव की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

प्रमुख सचिव ने जनता से अपील की है कि यदि उनकी जानकारी में अथवा उनके परिवार में बुखार से कोई व्यक्ति प्रभावित होता है, तो तत्काल उसे निकटत्म स्वास्थ्य केंद्र या उपचार केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बुखार होने पर मरीज को किसी झोलाछाप डाक्टर के पास न ले जाएं, बल्कि शासकीय चिकित्सा केंद्र पर लाएं। सरकारी चिकित्सालयों में डेंगू, बुखार के इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493