लखनऊ, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यहां तापमान में वृद्धि होने के असार जताए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को भी तेज धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कानपुर का 17 डिग्री, गोरखपुर का 18.5 डिग्री, इलाहाबाद का 18 डिग्री और झांसी का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath