उप्र में तापमान बढ़ा, उमस तेज

लखनऊ , 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के लगभग सभी हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और तापमान बढ़ने के कारण उमस भी तेज हो गई।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार राज्य में शुष्क मौसम के कारण तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है और इसी कारण उमस भी बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की जाएगी। दक्षिणपूर्व की ओर से चल रही गर्म हवाओं के कारण भी राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है।

राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 28़ 3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 29़ 2 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493