लखनऊ , 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह तेज धूप निकली और तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में फिर से बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने कहा, “राज्य के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़त दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलेगी और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 19.2 डिग्री, झांसी का 20 डिग्री और इलाहाबाद का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath