लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में इजाफा दर्ज किया जायेगा। राज्य में हालांकि अब बारिश होने का अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 23.4 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath