लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाके में सोमवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली है, जिससे तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने की उम्मीद है। बुंदेलखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधितम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.1 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 25.5 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री और बांदा का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath