लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्घि होने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में चिलचिलाती धूप निकलेगी और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 27.4 डिग्री और बांदा का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath